Jharkhand

Mar 15 2024, 09:26

आज का राशिफल, 15 मार्च 2024: जानिए राशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?


ग्रहों की स्थिति : गुरु मेष राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, केतु कन्या राशि में, मंगल मकर राशि में,शुक्र-शनि कुंभ राशि में,सूर्य, बुध और राहु मीन राशि में, यहां पर मंगल उच्च के हैं। शुक्र और शनि दोनों ही मित्र क्षत्रिय हैं, जो कि जनमानस के लिए बड़ा ही शुभता लेकर आ रहे हैं। आय भाव को बढ़ा रहे हैं। व्यावसायिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं। एक शुभ है, लेकिन सूर्य, बुध और राहु का एक साथ होना यह ग्रहण योग का निर्माण कर रहा है, जो कि जनमानस के जीवन में शुभता में कमी करेगा। विद्यार्थियों के लिए आसंमजस की स्थिति रहेगी। थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

राशिफल

मेष राशि : संतान पक्ष से दूरी और उसका कारण बहुत अच्छा नहीं है। सरकारी तंत्र में दूरी, पिता के स्वास्थ्य में परेशानी,स्वंय के स्वास्थ्य में परेशानी व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : सितारों की तरह चमकेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

मिथुन राशि : पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से न उलझें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : भाग्य पर भरोसा किए बिना आगे बढ़िएगा। भाग्य में रोड़े अटकेंगे। बाकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ, स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम-संतान भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। एक शुभ समय कहा जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। सूर्य को जल देते रहें और तांबे की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वंय के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से पंगा न लें। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि : भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, बच्चों की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी रहेगी। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार ठीक है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर भाग्य साथ देगा। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार भी ठीक है, लेकिन पूरी तरीके से स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। तांबे की वस्तु दान करें।

Jharkhand

Mar 15 2024, 09:25

आज का पंचांग- 15 मार्च 2024:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग...?


विक्रम संवत- 2080, अनला

शक सम्वत- 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत- फाल्गुन

अमांत- फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष षष्ठी- मार्च 14 11:26 PM- मार्च 15 10:09 PM

नक्षत्र

कृत्तिका- मार्च 14 04:55 PM- मार्च 15 04:08 PM

योग

विष्कुम्भ- मार्च 14 09:59 PM- मार्च 15 07:45 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:31 AM

सूर्यास्त- 6:30 PM

चन्द्रोदय- 9:40 AM

चन्द्रास्त- 12:12 AM

अशुभ काल

राहू- 11:00 ए एम से 12:30 पी एम

यम गण्ड- 03:30 पी एम से 05:00 पी एम

कुलिक- 08:00 ए एम से 09:30 ए एम

दुर्मुहूर्त- 08:54 ए एम से 09:42 ए एम, 12:54 पी एम से 01:42 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 12:06 पी एम से 12:54 पी एम

अमृत काल- 01:49 पी एम से 03:22 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:54 ए एम से 05:42 ए एम

शुभ योग

रवि योग- 06:31 ए एम से 04:08 पी एम

Jharkhand

Mar 12 2024, 22:13

झारखंड कैबिनेट से 30 प्रस्ताव पर लगी मोहर, सरकार ने राज्यकर्मियों को दिया होली का तोहफा, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। आज प्रोजेक्ट भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद ने महंगाई भत्ता बढ़ाने सहित कुल 30 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ जनवरी 2024 से मिलेगा। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य कर्मियों को मिलनेवाले परिवहन भत्ता में भी संशोधन किया गया।

लेवल वन और लेवल टू के कर्मियों का परिवहन भत्ता बढ़ा है। पहले यह 1350 रुपये प्लस डीए था, जिसे बढ़ाकर 2600 प्लस डीए कर दिया गया है। इसी तरह, 900 प्लस डीए को बढ़ाकर 1800 प्लस डीए कर दिया गया है। साथ ही पंचायत सेवकों को 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसपर वार्षिक 52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

राज्य के बी०पी०एल० श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराये जाने संबंधी योजना "मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के अन्तर्गत नये तीर्थ गंतव्यों को शामिल करने की स्वीकृति दी गई।

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु रू० 39,94,08,900/- रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जनजाति व क्षेत्रीय भाषा के प्रोत्साहन के लिए 24 जिलों के सरकारी विद्यालयों का सर्वेक्षण कराने के बाद जनजाति व क्षेत्रीय भाषा पढ़ाने के लिए विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इनमें घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू अंतर्गत गढ़वा जिले के मेराल में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु रू० 36,26,39,000/- रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

मंत्रिपरिषद की बैठक ने वन विभाग में डीएफओ और एसीएफ के रिक्त पदों को देखते हुए एक साल से लेकर तीन साल तक सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है। राज्य में डीएफओ के कुल 384 पद हैं, लेकिन वर्तमान में 62 डीएफओ ही कार्यरत हैं।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहायक वन संरक्षकों की सेवा अवधि 03 वर्षोंतक विस्तारित किए जाने की स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चतरा-रांची पथ के लिए कैबिनेट ने राशि की मंजूरी दी है। डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक फोर लेन सड़क के लिए राशि की मंजूरी दी है। प्रेझा फाउंडेशन द्वारा आठ नए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का संचालन किया जाएगा। आज की कैबिनेट की बैठक में राज्यकर्मियों के परिवहन भत्ता में संशोधन को स्वीकृति दी गयी है।

पंचायत सचिवालय के सदस्यों को मासिक नीयत मानदेय की जगह कार्य के विरुद्ध प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। पंचायत में पूर्व से कार्यरत पंचायत स्वयंसेवकों से प्रस्तावित हेल्प डेस्क में पंचायत सहायक के रूप में काम लिया जायेगा। इस कार्य के विरुद्ध उनको प्रोत्साहन राशि के रूप में 2500 रुपये प्रति माह भुगतान किया जायेगा। राज्य के कुल 4345 ग्राम पंचायतों में कार्यरत 17,380 पंचायत सहायकों को मासिक प्रोत्साहन राशि के रूप में 4.34 करोड़ रुपये प्रतिमाह किया जायेगा। इससे राज्य सरकार के कोष पर प्रतिवर्ष 52.14 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

Jharkhand

Mar 07 2024, 12:23

*झारखंड के चम्पई सोरेन सरकार के कैविनेट की बैठक में कई प्रस्ताव पर लगी मुहर,*

 अब झारखंड में न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष तक के लिए मिलेगें फैक्टरी लाइसेंस

झारखंड डेस्क

राँची: सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए ।इस बैठक में चम्पई सरकार ने झारखंड में कारखाना लगाने के लिए अब न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष तक का लाइसेंस देने का निर्णय लिया । पहले इसके लिए न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 15 वर्षों के लिए लाइसेंस देने की व्यवस्था थी। 

इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

झारखंड सरकार ने इसके लिए झारखंड कारखाना नियमावली 1950 के नियम-5 के उप नियम-2 में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद राज्य में उद्योग लगाने में आसानी होगी। कैबिनेट में कुल 40 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।

बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य में औद्योगीकरण को तेजी देने और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी के लिए यह फैसला लिया गया है। व्यवसायी अब सामर्थ्य के अनुसार व्यवसाय में पूंजी का निवेश कर सकेंगे। कैबिनेट सचिव ने बताया कि राज्य के किसानों को मशीन यंत्र (कृषि यंत्र) की खरीद पर अब 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। पूर्व में किसानों को 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती थी।

38,432 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अब स्थानीय स्तर पर होगी अंडे की खरीद

झारखंड के 38,432 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को गर्म पोषाहार दिया जाता है। इसमें दिए जाने वाले अंडे की खरीद के नियम में संशोधन किया गया है। प्रति अंडा की खरीद पर अब अधिकतम छह रुपये खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, अब आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से ही आवश्यकतानुरूप स्थानीय स्तर पर अंडे की खरीद की जाएगी।

अंडे का वितरण मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषाहार 2.0 के तहत संचालित पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत दिया जाता है। इसका लक्ष्य कुपोषण उन्मूलन पर नियंत्रण पाना है। कैबिनेट की बैठक में राज्य में फूड एंड फीड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2023 गठन को भी स्वीकृति मिली है। सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था समग्र विकास और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के लिए पॉलिसी गठन का फैसला लिया है।

राज्य की महिलाकर्मियों के लिए शिशु देखभाल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। शिशु की देखभाल के लिए महिलाकर्मियों को 730 दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।

दाल और नमक भी अब मुफ्त दिया जाएगा

चंपाई सरकार ने दाल वितरण योजना का नाम भी बदल दिया है। अब इसका नाम मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना होगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित सभी लाभुकों को एक किलोग्राम दाल मुफ्त दिया जाएगा। सरकार इसपर 3.30 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसी तरह नमक वितरण योजना का नाम भी बदलकर मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना किया गया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों को प्रति परिवार एक किलोग्राम फ्री फ्लो रिफाइंड आयोडीनयु्क्त नमक मुफ्त दिया जाएगा। कल्याण विभाग अंतर्गत कुल 44 आश्रम, पीवीटीजी, एकलव्य और आवासीय विद्यालयों का संचालन अब गैर सरकारी संस्थानों से चलाया जाएगा।

जेपीएससी द्वारा ली जाने वाली सीडीपीओ परीक्षा की आयु सीमा में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा एक अगस्त 2024 और अधिकतम एक अगस्त 2019 तय की गई है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि रांची स्थित खेलगांव से नामकुम तक की कुल 6.275 किमी सड़क को फोरलेन (कहीं-कहीं टू लेन) करने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति मिली है।

● राज्य स्तरीय संवर्ग के पदों पर प्रोन्नति के छोटे संवर्ग के मामले में आरक्षण का निर्धारण एवं उसके नियम की प्रक्रिया के निर्धारण की स्वीकृति।

● बिरसा कृषि विश्वविद्यालय को देवघर के सुजानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की कुल भूमि 43.87 एकड़ निशुल्क हस्तारित करने की स्वीकृति।

● झारखंड राज्य अभिलेखागार संवर्ग के समूह ह्यगह्ण (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली, 2019 तथा (संशोधन) नियमावली, 2022 में संशोधन की स्वीकृति।

● अखिल भारतीय सेवा के पदाधिकारियों को दी जा रही चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रक्रिया के सरलीकरण की स्वीकृति।

● झारखंड इकोनॉमी सर्वे 2023-24 को विधानसभा के पटल पर रखने के कैबिनेट की घटनोत्तर स्वीकृति।

● वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्राक्कलन पर कैबिनेट की घटनोत्तर स्वीकृति।

● झारखंड अवर खनन अभियंत्रण सेवा नियमावली से संबंधित प्रावधान को शिथिल करने की स्वीकृति।

● सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन एवं प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं झारखंड सरकार के मध्य एमओयू की स्वीकृति।

● सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से सरकारी कार्यों कराने के लिए सचिवालय अनुदेश में संशोधन की स्वीकृति।

● स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पीपीपी मोड पर दस बेड आईसीयू वार्ड और टेली आईसीयू स्थापित करने के लिए बेंगलुरु के ईगर्वेमेंटस फाउंडेशन के साथ एमओयू की स्वीकृति।

● धान अधिप्राप्ति योजना के तहत राइस मिलरों, अधिप्राप्ति केंद्रों, परिवहन अभिकर्ताओं के लंबित भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिवॉल्विंग फंड के रूप में 132 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

● अप्रैल 2024 से दिए जाने वाले खाद्यान्न के लिए पीडीएस दुकानदारों को देय डीलर कमीशन की दर 100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति क्विंटल करने की स्वीकृति।

● पीडीएस दुकानदारों का डीलर कमीशन बकाए रुपए के लिए 227.66 करोड़ के भुगतान राज्य निधि से करने की स्वीकृति।

● राज्य में हैंडीक्राफ्ट बिक्री को प्रोत्साहन देने के लिए यूनिट मॉल गठन किया जाएगा। इसके लिए कुल 162 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

● कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत चाकुलिया में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 55.64 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति।

● सरकारी विद्यालय के कक्षा एक से आठ में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराये जा रहे निशुल्क कॉपी की राशि में वृद्धि की स्वीकृति।

● झारखंड हाईकोर्ट में आईटी सेल में संविदा आधारित पांच पदों के सृजन की स्वीकृति।

● सभी जिलों में जिला ग्रामीण विकास शाखा के गठन की स्वीकृति।

● हाईकोर्ट की स्थापना में ट्रांसलेटर के 20 नियमित पदों के सृजन की स्वीकृति।

● झारखंड सेवा संहिता, 2000 में संशोधन के प्रारूप पर स्वीकृति।

● वित्तीय वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति।

● झारखंड वेतन भुगतान नियमावली, 1937 के नियम 18 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

● हाईकोर्ट की स्थापना के लिए गैर-संवर्गीय सहायकों के 25 अराजपत्रित पदों के सृजन की स्वीकृति।

Jharkhand

Mar 07 2024, 12:21

*लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने पर राँची हाई कोर्ट ने जताया आश्चर्य, जल्द नियुक्त करने का दिया आदेश*

(झारखंड डेस्क)

राँची: लोकायुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने अब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने पर आश्चर्य जताया। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि इतने समय से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं किया जाना सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा है। अदालत ने कहा कि इस मामले में हर सप्ताह सुनवाई होगी, जब तक इस संवैधानिक पदों पर नियुक्ति नहीं हो जाती है। कोर्ट ने राज्य सरकार को जल्द से जल्द इन पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।

इस दौरान अदालत को बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गईं हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पद रिक्त हैं। यहां पर कई मामलों की सुनवाई लंबित है। इससे कई जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए, जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति की जाए। 

पूर्व में राज्य सरकार ने नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं होने का हवाला देते हुए लोकायुक्त व सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने की बात कही थी।

Jharkhand

Mar 03 2024, 10:47

पॉजिटिव न्यूज: जैविक खेती ने झारखंड के कई किसानों की बदली तकदीर,लोगों में भी जैविक उत्पाद पर बढ़ रहा है भरोसा

झारखंड डेस्क

रांची : वैज्ञानिक तकनीकी के विकास और जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाकर अधिक पैदावार के होड़ के बीच शुद्ध भारतीय परंपरा की जैविक खेती से भी किसानों की तकदीर बदलती जा रही है।

आज किसानों द्वरा रसायनिक खाद और कीटनाशक दबाइयों का उपयोग करने से उसके कई साइड इफेक्ट भी मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

इसके कारण लोगों की दिलचस्पी जैविक खेती की ओर बढ़ी है ।क्योंकि पर्यावरण संकट के मौजूदा दौर में खेती-किसानी चुनौती बनती जा रही है. 

खेती के आधुनिक तौर तरीके, जिसमें रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग होता है, से उत्पादकता तो बढ़ी है, पर इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं. फसलों और सब्जियों में हानिकारक रासायनिक तत्वों की मौजूदगी काफी ज्यादा है. इस कारण कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. साथ ही मिट्टी की उर्वरकता पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है. इस कारण कई किसान जैविक खेती की ओर आकृष्ट हो रहे हैं.

झारखंड के संवाद नामक संस्था विगत कई सालों से जैविक खेती को लेकर किसानों के बीच जागरूकता फैलाने का काम कर रही है. पिछले पांच वर्षों में संस्था ने राज्य के 14 जिलों के 600 गांवों में जैविक खेती को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया है. इन गांवों के 7344 किसानों ने जैविक खेती की पद्धति को अपनाया है. इन 7344 में से 3661 किसान महिलाएं हैं. कुल 34970.64 एकड़ भूमि पर जैविक खेती हो रही है.

जैविक खेती ने कई किसानों की बदली तकदीर

जैविक खेती से कई किसानों की तकदीर बदली है। रांची के इटकी की रहनेवाली संतोषी नामक महिला पिछले पांच-छह वर्षों से जैविक खेती कर रही हैं. अभी हाल ही में उन्होंने राहड़ दाल की फसल काटी है. अब गर्मियों में वह भिंडी और बोदी जैसी सब्जियों की खेती की तैयारी कर रही हैं. 

हजारीबाग के सिमराकोनी गांव के आशीष कुमार ने बीते साल 20,000 डिसमिल जमीन में पीला तरबूज लगाया था, जिससे 30,000 रुपये की आमदनी हुई.

इस बार फिर वह तरबूज सहित अन्य फसलों को लगा रहे हैं. संदीप प्रजापति ने लाल भिंडी और टमाटर की खेती से 65000 रुपये की आमदनी प्राप्त की. हजारीबाग के ही पुरनी, आडरा, बाघमारा, चिची सहित अन्य गांवों के किसान भी अब जैविक खेती में रुचि लेने लगे हैं. 

दुमका के महादेवरायडीह गांव के युवा छोटेलाल टुडू को जब काफी कोशिश के बाद भी नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने जैविक खेती के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया. अब वह अपने गांव में ही मूली, करेला व झिंगी की खेती कर अपने परिवार को चला रहा है.

इस तरह कई किसान है जो जैविक खेती कर आम निर्भर हो रहे हैं।लोगों का क्रेज भी जैविक खेती द्वारा उपजाए गए सामानों के प्रति बढ़ी है।लोग महंगे साग ,सब्जी तथा अनाज जैविक खेती द्वारा उत्पादित होने पर खरीदने के लिए तैयार रहते हैं।

जैविक खेती का क्रेज इतना बढ़ा है कि धोनी जैसे सेलेब्रेटिं भी इस तरह के खेती में दिलचस्पी ले रहे हैं।

आज जैवी खेती में अपार संभावनाएं है साथ ही कृषि योग्य भूमि की सेफ्टी और लोगों के स्वास्थ्य ठीक रहने के लिए जरूरी है।

Jharkhand

Mar 03 2024, 10:07

भाजपा के लोकसभा टिकट बंटवारे में धनबाद व चतरा में जातीय समीकरण को लेकर संशय,बाकी जगहों पर पुराने चेहरों पर भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड से लोकसभा की 11 सीटों में से ज्यादातर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। सिर्फ हजारीबाग और लोहरदगा में प्रत्याशी बदले गए हैं।

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने शनिवार दोपहर ही इंटरनेट मीडिया पर चुनाव लड़ने से अनिच्छा जताई थी। हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल को टिकट देकर भाजपा ने वैश्य समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की पहल की है।

रांची से संजय सेठ पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों को सक्रियता से लागू कर रहे थे। इसका उन्हें अवार्ड मिला है।

 हालांकि रायशुमारी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा की भी दावेदारी थी। लेकिन उन्हें निराशा मिली। पलामू में पार्टी ने तीसरी बार बीडी राम को टिकट दिया।

झारखंड के पूर्व डीजीपी बीडी राम की बढ़ती उम्र की वजह से टिकट कटने की चर्चा थी। लेकिन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी नहीं मिलने की वजह से उनका टिकट बरकरार रहा। गोड्डा से निशिकांत दूबे का टिकट पहले से कन्फर्म माना जा रहा था।

जातीय समीकरण में फंसा धनबाद और चतरा

चतरा और धनबाद दोनों ही सीट भाजपा के पास है। चतरा से सुनील सिंह और धनबाद से पीएन सिंह दोनों राजपूत समुदाय से आते हैं। पड़ोस की इन दोनों सीटों पर एक ही समुदाय के प्रत्याशी देने से पार्टी बचने का प्रयास कर रही है। इस वजह से यहां का टिकट होल्ड पर रखा गया है।

पीएन सिंह भी 70 साल से अधिक की उम्र सीमा वाले हैं। हालांकि उनकी सक्रियता और छवि दोनों साफ है। चतरा और धनबाद में से किसी एक जगह नए प्रत्याशी को मौका मिल सकता है।

जयंत और सुदर्शन पर पहले से था संशय

हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने शनिवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर अपने चुनाव लड़ने से अनिच्छा की घोषणा की थी। लग रहा है कि उन्हें बेटिकट किए जाने की सूचना मिल गई थी। जयंत सिन्हा दिल्ली में सक्रिय रहते हैं। दो बार सांसद रहने के बाद भी वो स्थानीय कार्यकर्ताओं से घुल मिल नहीं सके थे।

जबकि लोहरदगा से सांसद सुदर्शन भगत पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी ने उनकी जगह राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को लोकसभा का टिकट दिया है। सुदर्शन भगत के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी का असर माना जा रहा था। दोनों नेताओं को जब मोदी कैबिनेट से निकाला गया तभी से इनके टिकट कटने के आसार दिखने लगे थे।

ओबीसी वोट पर पार्टी की नजर

भाजपा ने हजारीबाग, जमशेदपुर,कोडरमा और रांची की सामान्य सीट पर ओबीसी समाज के प्रत्याशी को उतारा है। गोड्डा से निशिकांत दूबे ब्राह्मण समाज से हैं। बाकी की सीटों सुरक्षित श्रेणी की हैं।

वैश्य समाज से मनीष जायसवाल, महतो ( कुड़़मी) समाज से विद्युत वरण महतो और यादव समाज से अन्नपूर्णा देवी को टिकट देकर पार्टी ने ओबीसी समाज को साधने की भी कोशिश की है।

Jharkhand

Mar 03 2024, 08:16

*पश्चमी विक्षोभ के कारण, आज और कल झारखंड के कुछ जिलों में होगी बारिश,जानिये आज के मौसम का हाल..?*

रांची। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्‍तर-पश्चिम भारत काफी प्रभावित है जिसका असर

 झारखंड में भी देखने को मिलेगा। 

झारखंड में आज यानी 3 मार्च को ओले पड़ेंगे। आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 2 मार्च, 2024 को दी।

तापमान बढ़ेगी

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है। अगले 2 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

3-4 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 3 और 4 मार्च को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

6 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां चलेगी आंधी

केंद्र के अनुसार 3 और 4 मार्च को गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी में तेज हवा चलने की उम्‍मीद है। पूरे राज्‍य में वज्रपात की आशंका है।

यहां पड़ेंगे ओले

केंद्र के अनुसार 3 मार्च को गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। किसान इससे फसल को बचाने की व्‍यवस्‍था करें।

Jharkhand

Mar 03 2024, 08:12

*सीएम चम्पई सोरेन की विधानसभा में बड़ी घोषणा, ग्रामीणों का बकाया बिजली बिल होगा माफ

 ;(झारखंड डेस्क)

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सदन को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित गठबंधन के तमाम सदस्य हेमंत सोरेन कमी महसूस कर रहे हैं. 

सदन में सीएम चंपाई सोरेन ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 30 लाख उपभोक्ताओं को 125 मिनट फ्री बिजली का लाभ मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्र का बकाया बिजली बिल भी माफ होगा. 

चंपाई ने कहा कि जो बिल नहीं दे पाए हैं, सरकार उसका बिजली बिल माफ करेगी, यह सरकार की नई घोषणा है.

आगे कहा कि केंद्र सरकार वन अधिकार कानून में संशोधन करने जा रही है, जिसका हमलोगों ने विरोध किया है. केंद्र को इसको लेकर लेटर भी लिखा है. केंद्र सरकार ग्राम सभा को भी खत्म करने का प्रयास कर रही है. राज्य की इस दशा का जिम्मेवार भाजपा ही है. यह लोग केवल आदिवासी मूलवासी के विकास की बात करते हैं. जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता है. 

कोयलांचल को लेकर भी एक संशोधन का बिल लाया है. केंद्र सरकार कोयलांचल से रैयतों का अधिकार खत्म करने जा रही है. केंद्र सरकार कोलांचल में लीज को लेकर नया नीति लाने जा रही है, जो रैयतों के लिए ठीक नहीं है. भाजपा को आदिवासियों के बारे में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है. झारखंड में सीएनटी में धारा-49 को खत्म करने की साजिश चल रही है. सीएनटी एक्ट खत्म हुआ तो आदिवासी मूलवासी खत्म हो जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने क्या-क्या कहा

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि न खाता न बही- हमारे हेमंत को जेल में डाल दिया.

ग्रामसभा को खत्म करने की साजिश चल रही है.

जमीन को बचाने के लिए दिल्ली तक जाएंगे, इसके लिए पूरी सरकार लड़ेंगे.

धनबाद को बचाना है तो मोदी को हटाना होगा.

अगर ये फिर जीत गए तो कौन बोलेंगे.

ये झारखंड नहीं, आदिवासी-मूलवासी को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं.

ये लोग किस तरह का विकास की बात करते हैं, समझ में नहीं आता है.

अब फिर से जनता के बीच जाने का समय आ गया है.

हेमंत सोरेन ने काफी सोच समझकर 1932 आधारित स्थानीय नीति बनाया था.

मगर भाजपा के लोग एक आदिवासी को आगे करके इस नीति को रोकने का काम किया.

यह सरकार स्थानीय को नियोजन देने के लिए गंभीर है, मगर ये लोग टांग अड़ा रहे हैं.

जो लोग ओबीसी का आरक्षण 27 से 14% किया, वे लोग क्या ओबीसी की बात करेंगे.

एक कदम तो उठाना होगा, नहीं तो यहां जमीन ही खत्म हो जाएगी. जमीन नहीं रहेगी तो आदिवासी मूलवासी खत्म हो जाएंगे.

1985 का स्थानीय नीति बनाकर लड्डू बांटने का काम किया था इनलोगों ने.

सारे मसले अब जनता के बीच लेकर जाएंगे.

एक-एक चीज, बीजेपी के हर कारनामे को जनता को बताएंगे.

हमारे काम से भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है.

एक-एक कारनामे को हमलोग उजगार करेंगे.

जेएसएससी का प्रश्न पत्र लीक हो गया था. सरकार बहुत जल्द इसका एग्जाम लेगी. एसआईटी जांच जल्द पूरी होगी.

30 लाख उपभोक्ताओं को 125 मिनट फ्री बिजली का लाभ मिलेगा.

ग्रामीण क्षेत्र का बकाया बिजली बिल माफ होगा.

जो बिल नहीं दे पाए हैं उसका सरकार बिजली बिल माफ करेगी, यह सरकार की नई घोषणा है.

यहां के आदिवासी और मूलवासियों को अपने पैर पर खड़ा करेंगे.

हर खेत में पानी पहुंचाएंगे, ताकि प्रकृति के भरोसे न रहना पड़े.

भाजपा और केंद्र सरकार आदिवासी मूलवासियों को कीड़े-मकोड़े की तरह देखती है.

हमारे गांव के लोग अपनी मातृभाषा को छोड़कर दूसरी भाषा नहीं जानते हैं, इसलिए सरकार मातृभाषा के शिक्षकों की बहाली करेगी.

Jharkhand

Mar 02 2024, 08:28

आज का राशिफल : 02 मार्च 2024: जानिए राशिफल के अनुसार जानिए आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

♈ मेष : ;(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक विषयों में आज गति आएगी और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है और उनकी पद में भी वृद्धि होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व काम खुले रखे, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी करते समय आप लिखा पड़ी पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप कहीं गलत हस्ताक्षर के कारण समस्या में आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आप व्यक्तिगत प्रयासों में उत्साह भरेंगे। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलनी है। अपनी बात उनके सामने अवश्य रखनी होगी, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, उन्हें आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपका सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और सभी के साथ आप सहजता से आगे बढ़ें। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोग किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। 

♋ कर्क : ;( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। सामाजिक कार्यों में तेजी आएगी। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप अपने जरूरी काम को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

♌ सिंह : ;(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में कोई गलती ना करें, नहीं तो अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। किसी से किए हुए वादे को आप पूरा करें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। माताजी के सेहत में गिरावट चल रही थी, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।  

♍ कन्या : ;( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और रचनात्मक क्षेत्र में आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। अपने आर्थिक स्थिति को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कोई काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपके भाइयों की मदद से वह पूरा होता दिख रहा है।

♎ तुला : ;(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें और किसी से लिया हुआ धन आपको समय रहते चुकाने की कोशिश करें। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आज आपको योजना बनानी होगी, तभी आप उन्हें आसानी से पूरे कर पाएंगे। लापरवाही से यदि आपने किसी काम को किया, तो इसमें समस्या आ सकती है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

♏ वृश्चिक : ;( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी दिल को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है और आपके प्रभाव -प्रताप में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी धन संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे यदि कोई धन संबंधित मदद मांगे, तो आप उसे पूरी अवश्य करें और अपने धन का कुछ हिस्सा आप गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने मामले में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाग्य के भरोसे आप किसी काम को ना करें, नहीं तो इसमें समस्या आ सकती है। आपको किसी अजनबी से कोई भी लेनदेन ना करें। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका पूरा ध्यान रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें और रक्त संबंधी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर दूरी आ गई थी, तो वह दूर होगी। आप संबंधित मामलों में अपनी बात स्पष्ट रखें, नहीं तो आपको गलत साबित किया जा सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़े, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर सकेंगे।

♓ मीन : ;( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका कोई भूमि, भवन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा या आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमे भी आपको जीत मिलेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने विरोधियों से किसी बात को लेकर कोई बातचीत ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। माता-पिता से आज आप यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल